मनुष्य के जीवन में वृक्ष की बहुत मान्यता है| वृक्ष हमें कितनी सारी चीज़ें प्रदान करते हैं| परन्तु सबसे अहम् वे हमें आक्सीजन देते हैं, जिसके कारण हम जीवित हैं| कहीं-न-कहीं हम सब को यह बात पता है कि वृक्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, तब भी हम उन्हें काटते हैं| वृक्ष उन्हें भी छाया, लकड़ी और फल देते हैं जो उन्हें काटते हैं| यह बात हम सब को पता तो है परन्तु कोई मानना नहीं चाहता| हम जब पेड़ों को काटते हैं तो यही सोचते हैं कि "एक पेड़ को काटने से क्या हो जायेगा"| लेकिन एक-एक करके वे लाखों की तादाद में कट जाते हैं| दोस्तों! पर्यायवरण के बारे में नहीं, तो, कम-से-कम अपने बारे में हे सोच लीजये| अगर पेड़ नहीं तो हम नहीं| अच्छा वो सब छोडिये| एक बात बताइए, आज-कल काफी गर्मी हो रही है ना? बारिश का तो नामो-निशाँ नहीं है| घर से बहार निकलो तो लगता है की अभी बस बेहोश हो जायेंगे| लेकी इन सब का कारण क्या है? पेड़ों का काटना| जी हाँ! पेड़ों के काटने से मौसम में काफी बदलाव आते हैं| बारिश न होना, अत्यंत...