Skip to main content

नानी का घर और खूब सारी मस्ती

          छुट्टियों में नानी का घर हो और भाई-बेहेन हों, तो उसका आनंद ही कुछ और है। इस बार होली की छुट्टी में मैं नानी के घर गयी हुई थी। वहाँ मेरे भाई-बहन  भी आये हुए थे। पूरे दो साल बाद सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। मेरी खाला सऊदी  से आई हुई थीं। उनसे मिलने के लिए हम सब वहाँ गए थे । मेरी दोनों छोटी बहनें भी थीं, इरम और मायरा। मेरा छोटा भाई सायम और दो बड़े भाई शाज़ान  और शाबी  भी थे । सबलोगों में इतने सारे बदलाव आ गये थे दो सालों में । 
          इरम और मायरा दोनों बड़ी हो गयी थीं । और इरम तो बड़े होने के साथ - साथ और बदमाश हो गयी थी । सायम लम्बा और पतला हो गया था । मुझे तो यह समझ नहीं आता कि मेरे जितने भाई हैं, वो सब इतने ज्यादा पतले क्यों हैं !!! मैं तो अपने भाइयों पर बिलकुल भी नहीं गयी हूँ । खैर! शाबी भईया ने तो थोड़ी सी सेहत बना ली है । शाज़ान भईया  में तो एक ही बदलाव था जो हर साल होता है ! वो है उनकी लम्बाई । लगता है की अब बुर्ज़ खलीफा बन कर ही दम लेंगे ! 
          बदलाव तो हम सब में आते ही हैं... लेकिन हमलोगों की मस्ती कभी नहीं बदलती । और, मेरी और शाज़ान भईया की लड़ाई भी हमेशा कायम रहती है । नहीं दोस्तों ! यह मत सोचियेगा कि उस लड़ाई के पीछे कोई कारण है। क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है । हम दोनों हर साल जब मिलते है, तो थोड़े  समय के लिए  एक - दुसरे से बात नहीं करते हैं और फिर अपने -आप बात करने लगते हैं । यह भी हमारी मस्ती और पागल्पंती  में आता है।  नानी के घर की छत भी हमारे लिए बहुत एहेमियत रखती है । आखिर वहीँ पर तो हम लोग खेल - कूद कर इतने बड़े हुए हैं । छत की सीढ़ियों पर कूदना और फिर छत पर चढ़कर दौड़ना । सबसे ज्यादा मज़ा तो तब आता है जब हमलोग रात में छत पर जाते हैं और भूत वाली कहानी सुनते हैं । एक बार जब मैं छोटी थी तो हमलोग ऐसे ही रात में छत पर बैठकर बातें कर रहे थे। तब ही अचानक से मेरे कंधे पर किसी ने हाथ रखा। मैं बहुत डरी हुई थी। जब मुड़कर देखा तो वो और कोई नहीं पर शाबी भईया थे । मुझे डराने में उनको पता नहीं क्या मज़ा आता है । इरम और मायरा के साथ इस बार मैनें खूब समय बिताया। मैं दिन भर उन दोनों के साथ खेलती थी। उन दोनों के मुह से सना अप्पी सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगता था। 
          इस बार शाम में एक दिन हम सब भाई - बेहेन छत पर जाकर बैठे थे । शाज़ान भईया और शाबी  भईया हम सब के लिए चॉकलेट लाये थे। छत पर बैठकर हम सब चॉकलेट खा रहे थे और भूत वाली कहानी सुन रहे थे। बहुत सारी तस्वीरें भी लीं थीं। 
          मैनें इस बार बहुत मज़ा किया। वहां पर से वापस आने का मन ही नहीं कर रहा था। 
हमारे कुछ यादगार पलों की तस्वीरें







        

Comments

  1. That's really fab...
    Humare yaadon kA pitara :)

    ReplyDelete
  2. Fabulous Sana..
    You are just a "Star"..
    Keep writing, keep Shining..

    ReplyDelete
  3. That's really fab...
    Humare yaadon kA pitara :)

    ReplyDelete
  4. सबको दिल से बहुत बहुत शुक्रिया!!

    ReplyDelete
  5. yaadon ka pitara ......humdono ke liye ye aangan bahut khubsurat hai .....shayad isse zayada khoobsurat jagah hamare liye or koi nahi...

    ReplyDelete
  6. tumhari likhawat itni achi hai ki bahut kam ilfazon me pura emotion jhalak raha hai ........very good

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. बढि़या है। लेकिन क्‍या-क्‍या हुआ, क्‍या मजा आया, क्‍या किया, यह सब और डिटेल में होता तो चार चांद लग जाता।

    ReplyDelete
  9. शुक्रिया माँ

    ReplyDelete
  10. जी पापा... कोशिश करुँगी इम्प्रूव करने की

    ReplyDelete
  11. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  12. उम्र के लिहाज़ से बहुत अच्छा लिखा है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वृक्ष उन्हें भी छाया, लकड़ी और फल देते हैं जो उन्हें काटते हैं

          मनुष्य के जीवन में वृक्ष की बहुत मान्यता है| वृक्ष हमें कितनी सारी चीज़ें प्रदान करते हैं| परन्तु सबसे अहम् वे हमें आक्सीजन देते हैं, जिसके कारण हम जीवित हैं| कहीं-न-कहीं हम सब को यह बात पता है कि वृक्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, तब भी हम उन्हें काटते हैं|           वृक्ष उन्हें भी छाया, लकड़ी और फल देते हैं जो उन्हें काटते हैं| यह बात हम सब को पता तो है परन्तु कोई मानना नहीं चाहता| हम जब पेड़ों को काटते हैं तो यही सोचते हैं कि "एक पेड़ को काटने से क्या हो जायेगा"| लेकिन एक-एक करके वे लाखों की तादाद में कट जाते हैं| दोस्तों! पर्यायवरण के बारे में नहीं, तो, कम-से-कम अपने बारे में हे सोच लीजये| अगर पेड़ नहीं तो हम नहीं|           अच्छा वो सब छोडिये| एक बात बताइए, आज-कल काफी गर्मी हो रही है ना? बारिश का तो नामो-निशाँ नहीं है| घर से बहार निकलो तो लगता है की अभी बस बेहोश हो जायेंगे| लेकी  इन सब का कारण क्या है? पेड़ों का काटना| जी हाँ! पेड़ों के काटने से मौसम में काफी बदलाव आते हैं| बारिश न होना, अत्यंत...

तुम्हारा धर्म क्या है?

कैसे हैं दोस्तों ? आज आप लोगों को एक कहानी बताने जा रही हूँ.उसके बाद आप सब सेकुछ सवाल भी पूछने हैं.कहानी मेरी बनायी हुई नहीं है . सच्ची कहानी है . कोशिश यही रहेगी कि यह कहानी ईमानदारी से आपके सामने बयान करूं. तकरीबन 10 साल पहले की बात है . एक पांचसाल की बच्ची थी . उसने बस स्कूल जाना शुरू ही किया था. शहर का नामी स्‍कूल है. प्राइवेट वैन से सुबह-सुबह जाती थी और शाम में वैन से ही वापस आती थी.उसेस्कूल जाते हुए करीब एक हफ्ता हो चुका था .  सुबह वैन पर पीछे वाली सीट पर वह बच्ची बैठती थी . उसके बगल में उससे 2-3 साल बड़ी एक दीदी बैठती थीं . एक दिन उन्होंने उससे पूछा , " तुम्हारा धर्म क्या है ? क्या तुम मुस्लिम हो ?" उसे ये शब्‍द समझ में ही नहीं आए. उस बच्ची का ' धर्म ' या ' मुस्लिम ' जैसे शब्दों से अभी तक परिचय नहीं हुआ था . पहले तो दोमिनट इन शब्दों का मतलब सोचने लगी . जब नहीं समझ आया , तो बोली , " दीदी धर्म का मतलब क्या होता है ?" उन्होंने जवाब में बोला , " धर्म मतलब   religion . तुम्हारा धर्म क्या है ?" वह बच्ची फिर सोच में पड़ गयी . फिर अं...

Death & Numb Feelings

TW: THIS POST TALKS ABOUT DEATH AND EMOTIONS RELATED TO IT, WHICH MAYBE PROVOKING.  Today, I was watching an English show and the particular episode was about someone passing away. It reminded me of the time between 2020- till date and all the people I lost during this time period.  I also realized how during this whole hustle of battling corona and life I had actually not gotten the time to even mourn properly. We all lost so many people during Corona and we couldn't even be there with our loved ones because of the fear of the spreading virus. Adulting hit a little more when I also realized that due to college and being so far away I couldn't attend funerals of my loved ones.  I cried watching the episode today. It felt good to get a little weight off my chest because hearing about deaths during Covid made me so numb that I couldn't even cry. I know that becoming completely numb about feelings is not healthy, but I guess that's just how I became during Covid and its st...